engineering mechanics 2 (कार्य, शक्ति एवं ऊर्जा )

कार्य , शक्ति एवं ऊर्जा कार्य (Work): किसी वस्तु पर आरोपित बल एवं उस बल के द्वारा किये गए विस्थापन के गुणक को कार्य कहते है। यदि विस्थापन आरोपित बल की दिशा से भिन्न दिशा में होता है तब कार्य के परिमाण को विस्थापन एवं आरोपित बल के विस्थापन की दिशा में घटक का गुणन कर ज्ञात किया जा सकता है। W = FxD जहां F आरोपित बल है एवं D बल की दिशा में विस्थापन है इकाई : F - न्यूटन , D - मीटर, अतः W =न्यूटन मीटर = जुल विस्थापन (Displacement) : विस्थापन एक सदिश राशि है, यह धनात्मक या ऋणात्मक हो सकता है, यदि कोई वास्तु किसी बिंदु से गति प्रारम्भ करती है एवं किसी आड़े तिरछे मार्ग पर गति करती है तब गति प्रारम्भ करने के बिंदु से गति समाप्त करने के बिंदु के बीच की न्यूनतम दुरी को विस्थापन माना जाता है। Engineering Mechanics शक्ति (Power) : कार्य करने की दर को शक्ति कहते है। P = W/t = FxD/t = Fx v , ( v वस्तु का वेग है ) इकाई : न्यूटन मीटर/सेकण्ड = जुल/सेकण्ड = वॉट ऊर्जा (Energy) : कार्य करने की क्षमत...